एटीएस का बड़ा खुलासा: महिला नेता की हत्या की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार

एटीएस का बड़ा खुलासा: महिला नेता की हत्या की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी गैंगस्टर और ISI से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार

लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए आजमगढ़ से मोहम्मद शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था तथा उसे एक राजनीतिक दल की महिला नेता की हत्या का टास्क सौंपा गया था। आरोपी के कब्जे से 9 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम प्रमुखता से सामने आया

एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकवादी संगठनों और गैंगस्टरों के नेटवर्क के माध्यम से भारत में बड़ी आतंकी घटनाओं की साजिश रच रही है। इसी नेटवर्क में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

सोशल मीडिया से युवाओं को बना रहे थे स्लीपर सेल

जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी का नेटवर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। उन्हें पैसे का लालच देने, धार्मिक भावनाएं भड़काने और कट्टरपंथ की ओर धकेलकर स्लीपर सेल के रूप में तैयार किया जा रहा था।

कई युवाओं को इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की गई

एटीएस के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक कई युवाओं को इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की गई। इनसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संस्थानों और संवेदनशील स्थानों की रेकी कराने की भी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि नेटवर्क राजनीतिक नेताओं की हत्या, राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर हमले और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने जैसी साजिशों पर काम कर रहा था।

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस को आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर निवासी मोहम्मद शेख की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान और दुबई के नंबरों पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में था और सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।आरोप है कि वह जिहादी विचारधारा का प्रचार कर रहा था और अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा था। उसे शहजाद भट्टी के अलावा उसके सहयोगी अजमल गुर्जर और रजा पाकिस्तानी द्वारा भी निर्देश दिए जा रहे थे।

महिला नेता की हत्या का मिला था टास्क

एटीएस के मुताबिक मोहम्मद शेख को “ट्रायल मिशन” के तौर पर एक अन्य राज्य की एक राजनीतिक पार्टी की महिला नेता को धमकाने और उनकी हत्या करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मिशन को अंजाम देने के लिए उसने खुद 9 एमएम पिस्टल और कारतूसों की व्यवस्था भी कर ली थी।समय रहते एटीएस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।

रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ

एटीएस ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एजेंसी अब उसे रिमांड पर लेकर उसके आईएसआई हैंडलर्स, विदेशी संपर्कों, स्थानीय सहयोगियों और संभावित आतंकी नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *