उप्र न्यूज़देश प्रदेश

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने ले ली मां की जान

बांदाउत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह में एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बांदा में रिश्तों का हुआ खौफनाक कत्ल

जानकारी के अनुसार, ग्राम गुरेह निवासी पप्पू वर्मा पुत्र मुनुवा रविवार शाम शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। घर आते ही उसने अपनी मां रामरति (75 वर्ष) से शराब पीने के लिए और पैसे मांगे। बुजुर्ग मां ने बेटे की इस मांग को ठुकरा दिया और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ता देख आरोपी की बहन ने बीच-बचाव का प्रयास किया और अपने भाई को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन नशे में धुत पप्पू का गुस्सा और बढ़ गया। उसने अपनी बहन के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब मां रामरति ने बेटे को बहन के साथ गाली-गलौज करने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो वह पूरी तरह आपा खो बैठा।

बुजुर्ग मां को जोर से उठाकर जमीन पर पटक दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में आरोपी ने अपनी बुजुर्ग मां को जोर से उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरते समय रामरति का सिर पास में पड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

मामले की पुष्टि करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरेह से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक ने शराब के पैसे को लेकर अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर शराब की लत और पारिवारिक हिंसा के भयावह परिणामों को उजागर कर दिया है। जिस मां ने बेटे को जन्म देकर उसका पालन-पोषण किया, उसी बेटे ने शराब के नशे में उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button