उप्र न्यूज़

लखनऊ में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लाखों के जेवर लूटे, बदमाश फरार

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार कटारा वार्ड, अमेठी कस्बा निवासी 38 वर्षीय सचिन वर्मा की रामबाग क्षेत्र में सोने-चांदी की दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सईद नगरामी की दुकान के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सचिन वर्मा से जेवरात से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली सचिन के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक लूट से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button