केंद्र में डीजी स्तर के पदों के लिए 33 आईपीएस अधिकारियों का पैनल मंजूर, यूपी के कई अफसर शामिल

लखनऊ। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet-ACC) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 33 वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार में महानिदेशक (DG) एवं समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए एम्पैनलमेंट (Empanelment) की मंजूरी दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन अधिकारियों को केंद्र में डीजी/डीजी समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्त किए जाने के लिए पात्र माना गया है।
यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस डीजी स्तर पर इम्पैनल
जारी सूची में उत्तर प्रदेश कैडर के वर्तमान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण (1991 बैच) का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैडर के अमरेंद्र कुमार सेंगर, अनुपम कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार सिंह और विजय भाटिया को भी डीजी/डीजी समकक्ष स्तर के लिए एम्पैनल किया गया है। सूची में ओडिशा कैडर के सुधांशु सारंगी, AGMUT कैडर के आनंद मोहन, डेविड लालरिनसांगा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सतीश श्रीरामजी खंडारे और शिव दर्शन सिंह सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
आगामी रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा
इसके अलावा पंजाब कैडर के अमित प्रसाद और कपिल देव, मध्य प्रदेश कैडर की मीनाक्षी शर्मा, उत्तराखंड कैडर के दीपम सेठ, हिमाचल प्रदेश कैडर के सतिंदर पाल सिंह और वेणुगोपाल एन, झारखंड कैडर के संजय ए. लाठकर सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी केंद्र में शीर्ष स्तर की जिम्मेदारियों के लिए चुना गया है। यह एम्पैनलमेंट केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और सुरक्षा एजेंसियों में डीजी स्तर के रिक्त अथवा आगामी रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इन्हें सौंपी जा सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर चयनित इन अधिकारियों को भविष्य में केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। गौरतलब है कि केंद्र में डीजी स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए एम्पैनलमेंट को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। इससे उन्हें केंद्रीय सुरक्षा एवं प्रशासनिक संस्थानों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का अवसर मिलता है।
DG/DG समकक्ष पदों को इम्पैनल किए गए IPS अधिकारियों की सूची
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | कैडर | बैच | स्तर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सुधांशु सारंगी | ओडिशा | 1990 | DG/DG Eq. |
| 2 | राजीव कृष्ण | उत्तर प्रदेश | 1991 | DG/DG Eq. |
| 3 | आनंद मोहन | AGMUT | 1994 | DG/DG Eq. |
| 4 | David Lalrinsanga | AGMUT | 1995 | DG/DG Eq. |
| 5 | देवेश चंद्र श्रीवास्तव | AGMUT | 1995 | DG/DG Eq. |
| 6 | राजेश कुमार | AGMUT | 1995 | DG/DG Eq. |
| 7 | सतीश श्रीरामजी खंडारे | AGMUT | 1995 | DG/DG Eq. |
| 8 | शिव दर्शन सिंह | AGMUT | 1995 | DG/DG Eq. |
| 9 | A.Y.V. Krishna | आंध्र प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 10 | मुन्ना प्रसाद गुप्ता | आंध्र प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 11 | Jag Mohan | बिहार | 1995 | DG/DG Eq. |
| 12 | पंकज कुमार दरद | बिहार | 1995 | DG/DG Eq. |
| 13 | R. Malarvizhi | बिहार | 1995 | DG/DG Eq. |
| 14 | सुशील मानसिंह खोपड़े | बिहार | 1995 | DG/DG Eq. |
| 15 | सतिंदर पाल सिंह | हिमाचल प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 16 | Venugopal N | हिमाचल प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 17 | Sandeep Khirwar | हरियाणा | 1995 | DG/DG Eq. |
| 18 | Sanjay A. Lathkar | झारखंड | 1995 | DG/DG Eq. |
| 19 | नवल बजाज | महाराष्ट्र | 1995 | DG/DG Eq. |
| 20 | मीनाक्षी शर्मा | मध्य प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 21 | Yogesh Deshmukh | मध्य प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 22 | पद्माकर एस. रानिपसे | ओडिशा | 1995 | DG/DG Eq. |
| 23 | अमित प्रसाद | पंजाब | 1995 | DG/DG Eq. |
| 24 | कपिल देव | पंजाब | 1995 | DG/DG Eq. |
| 25 | एम. दिनेश | राजस्थान | 1995 | DG/DG Eq. |
| 26 | विनीत विनायक | सिक्किम | 1995 | DG/DG Eq. |
| 27 | Puneet Rastogi | तमिलनाडु | 1995 | DG/DG Eq. |
| 28 | दीपम सेठ | उत्तराखंड | 1995 | DG/DG Eq. |
| 29 | अमरेंद्र कुमार सेंगर | उत्तर प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 30 | अनुपम कुलश्रेष्ठ | उत्तर प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 31 | Ashok Kumar Singh | उत्तर प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 32 | विजय भाटिया | उत्तर प्रदेश | 1995 | DG/DG Eq. |
| 33 | Biju George Joseph K | राजस्थान | 1995 | DG Eq. |
यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख
यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर
यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने




