लखनऊ। उत्तर प्रदेश की Uttar Pradesh Government ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मंजूरी के बाद अब राज्य कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत डीए मिलेगा।

महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वित्त Deepak Kumar ने औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच डीए में वृद्धि को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों के मासिक वेतन में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे घरेलू बजट पर पड़ रहा दबाव कुछ कम हो सकेगा।

सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत किया

सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में डीए बढ़ोतरी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद कई राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को राहत देने के लिए डीए बढ़ाने का फैसला कर रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार का यह निर्णय प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *