होमउप्र न्यूज़10 साल की मोहब्बत के बाद एक हुए थे प्रतीक और अपर्णा,...

10 साल की मोहब्बत के बाद एक हुए थे प्रतीक और अपर्णा, अधूरी रह गई प्रेम कहानी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अर्पणा यादव के पति प्रतीक याद व का बुधवार को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। वह महज 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

प्रतीक यादव कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में उनका इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था। इस दौरान Akhilesh Yadav ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी और अपनी अलग पहचान बनाई। वह फिटनेस और बिजनेस सेक्टर में सक्रिय थे तथा लखनऊ में फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे।उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनके पिता अरविंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं।

दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2001 में हुई थी

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2001 में हुई थी, जब दोनों हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और करीब दस वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य समारोह के बीच विवाह किया था।इस हाई-प्रोफाइल शादी में राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद भी अपर्णा यादव ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। दोनों की दो बेटियां हैं।

तनाव और तलाक की अटकलों की खबरें भी सामने आती रही

बीते कुछ महीनों से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में तनाव और तलाक की अटकलों की खबरें भी सामने आती रही थीं। हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को मजबूत बताते हुए इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की थी।राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। हाल ही में दोनों परिवार के साथ विदेश यात्रा पर भी गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

आकस्मिक निधन से यादव परिवार को बड़ा झटका लगा

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से यादव परिवार को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, प्रतीक स्वभाव से बेहद शांत, फिटनेस प्रेमी और निजी जीवन जीने वाले व्यक्ति थे।उनके निधन के बाद लखनऊ स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments