संजीव सिंह, बलिया। बलिया में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियां डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव निवासी वशिष्ठ चौहान के परिवार के लोग मुंडन संस्कार के लिए घाट पर पहुंचे थे।

काफी प्रयास के बाद दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला

कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी स्नान करते समय चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए आसपास मौजूद लोग नदी में कूद पड़े, लेकिन हालात और बिगड़ गए और बचाने गए दो युवक भी पानी में समा गए। हालांकि काफी प्रयास के बाद दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।इस हादसे में अर्जुन चौहान (20), अरुण चौहान (19), हर्षिता चौहान (17) और नंदिता चौहान (14) गंगा में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घाट पर चीख-पुकार गूंज उठी।

अर्जुन चौहान की तलाश अभी भी जारी

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में SDRF की टीम को भी बुलाया गया।काफी मशक्कत के बाद हर्षिता, अरुण और नंदिता के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अर्जुन चौहान की तलाश अभी भी जारी है। मौके पर जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।फिलहाल प्रशासन द्वारा तलाश अभियान जारी है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *