सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की कोशिश बच्चों पर भारी पड़ गई। जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम आवास के पास बनी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़े बच्चों में से दो वहां फंस गए, जिन्हें बाद में सेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

सीढ़ी अचानक भरभराकर टूट गई

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पांच बच्चे टंकी पर रील बनाने के उद्देश्य से चढ़ गए थे। इसी दौरान सीढ़ी अचानक भरभराकर टूट गई, जिससे तीन बच्चे नीचे गिर गए। इस हादसे में 14 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय गोलू और 11 वर्षीय शनि गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दो बच्चे टंकी के ऊपरी हिस्से में फंस गए

वहीं दो बच्चे टंकी के ऊपरी हिस्से में फंस गए और नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी शिवशनरप्पा जी एन ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त से समन्वय स्थापित कर सेना की मदद मांगी।रविवार सुबह करीब 5:20 बजे सेना का हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 15 मिनट तक चले इस चुनौतीपूर्ण अभियान में दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद वायु सेना के जवान बच्चों को अपने साथ गोरखपुर ले गए, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रशासन और सेना के समन्वय से यह बड़ा हादसा टल गया

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिलाधिकारी समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सेना के समन्वय से यह बड़ा हादसा टल गया।यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट या रील बनाना कितना खतरनाक हो सकता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *