लखनऊ। तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया में जहां शिक्षा का स्वरूप ऑनलाइन होता जा रहा है, वहीं Maulana Javed Haider Zaidi द्वारा संचालित AL-HAIDER INTERNATIONAL Online Madarsa इस्लामी तालीम के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। ऑनलाइन माध्यम से चलने वाला यह मदरसा बच्चों, युवाओं और बड़ों को घर बैठे कुरआन, नूरानी क़ायदा, नमाज़, दुआएं और दीनियात की शिक्षा प्रदान कर रहा है।
दीन की तालीम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य
बताया जा रहा है कि मदरसे का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिए दीन की तालीम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। इसी वजह से भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेज़ से जुड़ रहे हैं।Maulana Javed Haider Zaidi का कहना है कि आज के दौर में मोबाइल और इंटरनेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा और बेहतर समाज निर्माण का जरिया भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की दीनियात के साथ-साथ अख़लाक़ी और तहज़ीबी तरबियत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बच्चों की तिलावत के वीडियो लगातार वायरल हो रहे
सोशल मीडिया पर मदरसे की ऑनलाइन क्लासेज़ और बच्चों की तिलावत के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जिनकी लोग सराहना कर रहे हैं। कई अभिभावकों ने इसे “डिजिटल दौर में दीन की तालीम का बेहतरीन कदम” बताया है।जानकारों का मानना है कि ऑनलाइन इस्लामी एजुकेशन के क्षेत्र में AL-HAIDER INTERNATIONAL Online Madarsa आने वाले समय में एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है। यही वजह है कि यह मदरसा लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।एडमिशन और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:📞 7524883093
