होमउप्र न्यूज़“बंदूक साफ करते वक्त चला ट्रिगर, एक झटके में चली गई जान”

“बंदूक साफ करते वक्त चला ट्रिगर, एक झटके में चली गई जान”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार को लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

अचानक बंदूक साफ करते समय चली गोली

थाना प्रभारी विनाेद कुमार तिवारी ने बताया कि जानकीपुरम के पिंक सिटी मिर्जापुर निवासी प्रकाश मिश्रा (50) आज घर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस सूचना के मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की स्पष्ट जांच के लिए घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्यों का संकलन कर रही है।

पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। ताकि घटना के वास्तविक कारणों का सही पता लगाया जा सके। फिलहाल पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments