लखनऊ । यूपी एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दूल्हा अपनी ही मामी के साथ फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने जल्दबाजी में 14 साल के छोटे भाई की शादी उसी लड़की से कराने की तैयारी शुरू कर दी।

पार्लर से फरार हो गया दूल्हा

बताया जा रहा है कि परिवार में बड़े बेटे की बारात फिरोजाबाद जानी थी और घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। इसी बीच दूल्हा घरवालों को यह कहकर निकला कि वह पार्लर जा रहा है, लेकिन वह अपनी मामी को साथ लेकर फरार हो गया। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।दूल्हे के भाग जाने के बाद परिवार ने सामाजिक दबाव और शादी टूटने के डर से छोटे बेटे, जो कि नाबालिग है, की शादी 26 वर्षीय युवती से कराने का निर्णय लिया और तैयारियां शुरू कर दीं।

पुलिस और संबंधित विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहे

इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दे दी। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बाल विवाह को रुकवा दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार, 14 वर्षीय किशोर की शादी कराई जा रही थी, जो कानूनन अपराध है।टीम ने नाबालिग को अपनी निगरानी में ले लिया है और उसे फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में रखा गया है। जल्द ही उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई तय होगी।इस कार्रवाई के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर, परामर्शदाता और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस और संबंधित विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *