smupnews

प्रयागराज में बीएससी छात्र की संदिग्ध मौत, घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

प्रयागराज । यूपी के Prayagraj के अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित बलुआघाट मोहल्ले में मंगलवार को एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय बीएससी छात्र का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।

हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में वह असफल हो गया था

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आशुतोष सोनी के रूप में हुई है, जो बीएससी पांचवें सेमेस्टर का छात्र था। परिजनों ने बताया कि हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में वह असफल हो गया था, जिसके बाद से वह काफी तनाव में रहने लगा था और गुमसुम रहने लगा था।

परिजनों में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात वह अपने कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *