उप्र न्यूज़

मुठभेड़ में घायल जेबकतरा गिरफ्तार, राजधानी में दे चुका था कई वारदातों को अंजाम

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान लखनऊ व आस-पास के जिलों में सक्रिय जेबकतरा घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी कुलदीप निवासी फर्रुखाबाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ। उसके पास से 25 हजार रुपये नकद, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट बाइक बरामद की गई है।

बाइक रोकने का प्रयास करने पर पुलिस पर किया फायर

थाना महानगर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर की सूचना पर सौमित्र वन के पास बंधे पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध दिखाई दिए। एक बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि दूसरी बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद दोनों युवक भागने लगे।पुलिस टीम ने पीछा किया, इस दौरान एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया और मौके से पकड़ा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

विभिन्न जनपदों में अभियुक्त के ऊपर कुल 17 मुकदमे दर्ज

घायल अभियुक्त की पहचान कुलदीप पुत्र राकेश, निवासी मेहरूपुर रावी थाना कमलगंज, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से जेबकटई और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 19 जुलाई को भी उसने महानगर क्षेत्र में जेबकटी की वारदात की थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं और वह आगरा, शाहजहांपुर व हरदोई की जेल भी जा चुका है। फिलहाल घायल बदमाश को भाउराव देवरस अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े :गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शादाब घायल

यह भी पढ़े : इस्लाम के लिए जान देने को तैयार थीं बहनें, एके-47 के साथ फोटो से खुला राज

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button