होमउप्र न्यूज़लखनऊ में सनसनी: सड़क किनारे खून से लथपथ महिला का शव, हत्या...

लखनऊ में सनसनी: सड़क किनारे खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ । राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर इलाके की है, जहां महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए

प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, वहीं इलाके में इस घटना को लेकर डर और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments