उप्र न्यूज़देश प्रदेश

हाईवे पर एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: 9 लाख की चरस-अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

आगरा/मथुरा। उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद की है।

1.946 किलोग्राम चरस और 795 ग्राम अफीम बरामद हुई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1.946 किलोग्राम चरस और 795 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक स्विफ्ट डिजायर कार और 6,710 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।यह कार्रवाई 15 अप्रैल 2026 को आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे की सर्विस लेन, थाना रिफाइनरी क्षेत्र, मथुरा में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रहे हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।

वे लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। यह खेप उन्होंने झारखंड के जंगलों में रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे बरेली निवासी एक ग्राहक को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सकलदेव साव (झारखंड), चन्दन कुमार केसरी (बिहार) और अमित कुमार पाण्डेय (झारखंड) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना रिफाइनरी, मथुरा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button