उप्र न्यूज़देश प्रदेश

Beyond the Badge के एपिसोड में यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने साझा की सफलता की कहानी, जानिये क्या

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रेरणादायक पॉडकास्ट “Beyond the Badge” के 15वें एपिसोड में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा–2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे ने अपने संघर्ष, असफलताओं और अंततः मिली ऐतिहासिक सफलता की कहानी साझा की। उनके साथ मौजूद रहे उनके पिता और उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत उपनिरीक्षक देवेंद्र दुबे, जिन्होंने अपनी बेटी के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर समर्थन दिया।

शक्ति दुबे के पिता ने कहा बेटी की पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी

सीएम योगी के निर्देश पर जनवरी 2025 में शुरू किए गए इस पॉडकास्ट का उद्देश्य पुलिस विभाग से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी श्रृंखला में शक्ति दुबे की कहानी ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है।पॉडकास्ट में उपनिरीक्षक देवेंद्र दुबे ने भावुक होकर बताया कि परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने कभी बेटी की पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी।

लगातार चार प्रयासों के बाद भी नहीं मिली सफलता

घर में कंप्यूटर और लैपटॉप नहीं था, लेकिन पाठ्य सामग्री के प्रिंटआउट बाहर से मंगवाकर बेटी को उपलब्ध कराते रहे। जब लगातार चार प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिली, तब भी उन्होंने और पूरे परिवार ने शक्ति को एक और बार कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

छात्रों की दी सलाह, NCERT की किताबों पर करें फोकस

वहीं, शक्ति दुबे ने बताया कि पांचवें प्रयास में मिली सफलता के पीछे उनकी मां की प्रेरणा और परिवार का अटूट विश्वास सबसे बड़ी ताकत बना। कई बार छोड़ने का विचार आया, लेकिन मां ने हमेशा यह याद दिलाया कि उन्होंने सिविल सेवा में आने का निर्णय क्यों लिया था।शक्ति ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे परीक्षा से पहले पूरी योजना बनाएं, पाठ्यक्रम की स्पष्ट समझ रखें, NCERT की किताबों पर फोकस करें और पूर्व वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण करें।

अभ्यर्थियों को एक वैकल्पिक करियर योजना तैयार रखनी चाहिए

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि सफलता का प्रतिशत बहुत कम होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को एक वैकल्पिक करियर योजना जरूर तैयार रखनी चाहिए।पॉडकास्ट में उन्होंने वैकल्पिक विषय, असफलताओं के बाद खुद को मोटिवेट करने के तरीके, और एक सिविल सेवक के रूप में अपनी प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से बात की। यह प्रेरणादायक बातचीत “Beyond the Badge” के इस विशेष एपिसोड में सुनी और देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े : यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव

यह भी पढ़े : क्रिकेटर रिंकू और सांसद प्रिया की सगाई में परिवार सहित पहुंचें अखिलेश

यह भी पढ़े : लखनऊ में रोडवेज बस ने महिला और पुरुष को रौंदा, महिला की मौत

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button