smupnews

प्रेम में फंसी महिला का कराया धर्मांतरण, बेटे का भी खतना कराने का आरोप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र से धर्मांतरण का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया और उनके 11 वर्षीय बेटे का भी जबरन खतना करवा दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसे रुपये और दबाव के जरिए धर्मांतरण के लिए मजबूर किया गया। पति का कहना है कि आरोपी पत्नी और बेटे को लेकर फरार हो गया है।

इस तरह से दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, ठाकुरगंज कैंपवेल रोड सुंदरनगर निवासी अंकित पांडेय जूलरी शॉप में काम करते हैं। उनकी शादी वर्ष 2013 में प्रियंका पांडेय से हुई थी। कुछ साल पहले प्रियंका ने न्यू हैदरगंज में कपड़े की दुकान खोली थी, जहां से उसका परिचय कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी से हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

लाखों रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

28 अगस्त को अंकित ने बेटे अर्नव के शरीर पर चोट देखी, तब प्रियंका ने खुलासा किया कि उसने धर्मांतरण कर लिया है और बेटे का खतना करवा दिया है। आरोप है कि विरोध पर मंजूर अपने कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंचा और अंकित को लाखों रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मना करने पर गाली-गलौज की गई और पत्नी-बेटे को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो मकान बंद मिला

अंकित का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में आरोपी का साथ दे रही है। उनका कहना है कि उन्हें चौकी ले जाकर मारा-पीटा गया और जबरन कागज पर लिखवाया गया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहिए। बाद में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो मकान बंद मिला। लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस सिविल कोर्ट परिसर तक पहुंची, जहां से लौटते हुए पुलिसकर्मियों ने अंकित से साफ कहा कि प्रियंका तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती, इसलिए कार्रवाई संभव नहीं है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *