होमउप्र न्यूज़जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई घायल; एक आरोपी...

जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर । शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरीखास में मंगलवार देर रात जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पारिवारिक रंजिश के चलते युवक श्याम सुंदर (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई ब्रजमोहन (22) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीच बचाव करने में उसका भाई भी घायल

जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम सुंदर अपने नाना विश्राम के साथ बचपन से रह रहा था। विश्राम ने अपनी जमीन भी उसके नाम कर दी थी, जिससे परिवार के अन्य लोग नाराज चल रहे थे। मंगलवार दिन में भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में शांत हो गई थी।लेकिन देर रात करीब 11 बजे विवाद फिर भड़क गया और आरोपित पक्ष—धनवीर, अजयभान समेत अन्य लोगों ने श्याम सुंदर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव में उसका भाई भी घायल हो गया।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की पूछताछ

परिजन दोनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments