होमउप्र न्यूज़लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामिया बदमाश गोली लगने के...

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामिया बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार

लखनऊ । राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामिया शातिर अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

फरवरी माह में क्षेत्र में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हुई थीं

पुलिस के अनुसार, फरवरी माह में क्षेत्र में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हुई थीं, जिनके खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में तीन आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें से एक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे।

मुठभेड़ कैसे हुई

10 अप्रैल 2026 की रात पुलिस टीम मानसनगर रोड स्थित डूडा कॉलोनी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा।भागते समय आरोपी गिर पड़ा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन (निवासी उन्नाव) के रूप में हुई है, जो 25 हजार रुपये का इनामिया अपराधी था। उसका साथी कुलदीप यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी विपिन के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट समेत करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी के पास से यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से—

315 बोर का तमंचा

जिंदा और खोखा कारतूस

सोने की चेन व अंगूठियां

एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments