उप्र न्यूज़देश प्रदेश

इंस्टाग्राम लाइव पर मौत से जंग: ‘UK07 Rider’ अनुराग डोभाल ने 150 की स्पीड से कार डिवाइडर में ठोकी

मेरठ । देहरादून के मशहूर मोटो-ब्लॉगर और ‘बिग बॉस-17’ फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मचा दी। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी कार की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाई और “यह मेरी आखिरी यात्रा है” कहते हुए कार को डिवाइडर में टकरा दिया।

हादसे से ठीक पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे

जानकारी के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव थे और हजारों लोग उन्हें देख रहे थे। लाइव वीडियो में वह काफी भावुक और मानसिक रूप से टूटे हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अब और तनाव सहन नहीं कर सकते। इसके बाद उन्होंने अचानक कार की स्पीड तेज कर दी और कुछ ही पलों में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

लाइव देख रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया

इस घटना को लाइव देख रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अनुराग को कार से बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल थे और काफी खून बह रहा था। उन्हें तुरंत मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। बाद में उनके परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक विवाद और शादी को लेकर तनाव

बताया जा रहा है कि अनुराग पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। उन्होंने कुछ दिन पहले करीब दो घंटे लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ चल रहे विवादों का जिक्र किया था।

इंटरकास्ट मैरिज को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया

अनुराग का आरोप है कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ हुई इंटरकास्ट मैरिज को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि शादी से कुछ दिन पहले ही उनके माता-पिता ने साथ छोड़ दिया था और उन्हें रिश्तेदारों के सामने माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया था।

गर्भवती पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी, जो इस समय गर्भवती हैं, वह भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं। अनुराग ने अपने भाई कलम पर संपत्ति हड़पने और उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे।

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

हादसे से पहले सामने आए वीडियो में अनुराग ने भावुक होकर कहा कि उनकी मौत के लिए उनके माता-पिता, भाई कलम और श्रेया जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मां की खुशी के लिए अपने प्यार तक का त्याग किया, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ मानसिक प्रताड़ना ही मिली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, इंस्टाग्राम लाइव वीडियो और अनुराग के हालिया बयानों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा पूरी तरह आत्महत्या की कोशिश था या इसके पीछे अन्य परिस्थितियां भी जिम्मेदार हैं।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है और उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button