होमउप्र न्यूज़पशु चिकित्सक की नवविववाहिता शादी के बाद प्रेमी संग फरार

पशु चिकित्सक की नवविववाहिता शादी के बाद प्रेमी संग फरार

बांदा। यूपी में बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पशु चिकित्सक की नवविवाहिता पत्नी शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।जानकारी के अनुसार, चिकित्सक की शादी 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 22 मार्च की रात घटना ने सभी को हैरान कर दिया।

चिकित्सक किसी काम से घर से गया था बाहर

बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सक किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सरबई निवासी रवि पटेल अपने दो साथियों के साथ कार लेकर गांव पहुंचा। मौका पाकर नवविवाहिता घर में रखे जेवर और नकदी समेटकर उनके साथ चली गई।जब पति घर लौटा तो पत्नी गायब मिली। खोजबीन के दौरान यह भी पता चला कि घर से गहने और नकदी भी गायब हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अपहरण का मुकदमा किया दर्ज

जांच में सामने आया कि युवती और आरोपी रवि की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और शादी के बाद भी संपर्क बना रहा। अंततः दोनों ने साथ भागने की योजना बना ली।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रवि पटेल और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments