होमउप्र न्यूज़गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में मिला युवक का कुचला शव! पहचान मिटाने...

गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में मिला युवक का कुचला शव! पहचान मिटाने के लिए बेरहमी से की गई हत्या?

बदायूं । बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पूरी तरह कुचला हुआ मिला, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

राहगीरों ने अंडरपास के अंदर शव पड़ा देखा

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब चार बजे राहगीरों ने अंडरपास के अंदर शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुसार, युवक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। आशंका है कि बदमाशों ने युवक की हत्या कहीं और की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को सुनसान अंडरपास में फेंक दिया।

घटनास्थल से शराब और पानी की बोतलें भी बरामद

घटनास्थल से शराब और पानी की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि वारदात से पहले वहां कुछ लोग मौजूद थे। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से खंगाल रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी केके तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फील्ड यूनिट टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments