होमउप्र न्यूज़मुजफ्फरनगर में सनसनी : बंद कमरे में मिली एक ही परिवार की...

मुजफ्फरनगर में सनसनी : बंद कमरे में मिली एक ही परिवार की चार लाशें, इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। एक ही घर के अंदर पति, पत्नी और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, इरशाद (32) अपने परिवार के साथ घर में रह रहा था। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। इरशाद के भाई नौशाद ने जब दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया, तो कमरे का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए।

इलाके में दहशत और मातम का माहौल

कमरे के अंदर इरशाद का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी नूरीन (28) फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। वहीं, दो मासूम बच्चे—दो साल का आहिल और महज एक माह की अक्शा—भी बिस्तर पर मृत पाए गए। एक ही परिवार के चार शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों एंगल से जांच कर रही है। पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या किसी अन्य कारण की भी संभावना जताई जा रही है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।चूंकि लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा। हर कोई देखकर हैरान है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments