होम उप्र न्यूज़ अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मायावती और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना...

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मायावती और नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे

0
26

लखनऊ । राजधानी में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी और बाद में INDIA Alliance बनने के बाद वे नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देना चाहते थे, लेकिन उस समय राजनीतिक परिस्थितियां और गठबंधन अलग थे।

देश में लगातार महंगाई बढ़ रही

अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ लोगों पर टैक्स लगा रही है और दूसरी तरफ महंगाई लगातार बढ़ाती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।उन्होंने कहा, “जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई।”

समाजवादी पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने Election Commission of India पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग समाजवादी पार्टी का फर्जी वीडियो चलवा रहे हैं और इससे जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी।

कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा और मुख्यमंत्री पद को लेकर भी राजनीतिक चर्चा होती रहती है, लेकिन उनका उद्देश्य हमेशा देश के लिए बेहतर नेतृत्व सामने लाना रहा है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

किसानों से जुड़े सवालों पर सरकार को घेरती रहेगी

अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी और महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों से जुड़े सवालों पर सरकार को घेरती रहेगी।