होमउप्र न्यूज़रहीमाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर दो युवतियों की मौत, इलाके...

रहीमाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर दो युवतियों की मौत, इलाके में सनसनी

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद-दिलावरनगर रेलखंड के बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में दो युवतियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को करीब 11:25 बजे स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे रहीमाबाद द्वारा थाना रहीमाबाद को लिखित सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व रेलवे के अधिकारी

सूचना में बताया गया कि डाउन बॉक्स एन (Dn Box N) ट्रेन के ड्राइवर ने रिपोर्ट दी है कि रहीमाबाद-दिलावरनगर रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1106/18-1106/16 के बीच एक रेल दुर्घटना (एमआरओ) हुई है।सूचना मिलते ही थाना रहीमाबाद की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि मृतकों की पहचान नीतू (23 वर्ष) पुत्री बुद्धा और शशी (20 वर्ष) पुत्री अशर्फी लाल निवासी ग्राम मनकौटी, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियां ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इस संबंध में स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े : अवैध वसूली–भ्रष्टाचार मामले में कारोबारी निकांत जैन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने पूरा केस किया रद्द

यह भी पढ़े : एक घर में पांच शवों को देखकर लोगों का कांप उठा कलेजा, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments