उप्र न्यूज़

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा गया

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नगदी बरामद की गई है।

होली पर घर गए परिवार के मकान में हुई थी चोरी

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-एच जानकीपुरम निवासी संजय सिंह ने 7 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को होली के कारण वह अपने परिवार के साथ घर चले गए थे। 5 मार्च को वापस लौटने पर घर का गेट टूटा मिला और अलमारी से आभूषण व नकदी चोरी हो चुकी थी।शिकायत के आधार पर थाना जानकीपुरम में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विकास सिंह को सौंपी गई।

CCTV और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

पुलिस टीम ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मड़ियांव पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास से आरोपी असगर अली (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके साथ शामिल एक 15 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपी असगर अली और बाल अपचारी ने अपने एक अन्य साथी फहमद अहमद उर्फ सद्दाम के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

चोरी का सामान बरामद

आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं –8 बिछिया (सफेद धातु), 2 जोड़ी पायल, 2 कड़े, कुल 71 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, 12 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, माला और कान के टॉप्स सहित आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद किया है।

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी असगर अली के खिलाफ लखनऊ के अलीगंज, बाजारखाला और मड़ियांव थानों में चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बाल अपचारी के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

जानकीपुरम थाना पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक विकास कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरव कुमार, उपनिरीक्षक मुकुल आनंद, उपनिरीक्षक दुर्गविजय सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी शामिल रहीं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायालय भेजा गया है। फरार आरोपी फहमद अहमद उर्फ सद्दाम की तलाश जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button