उप्र न्यूज़

भीषण गर्मी में राहत का सराहनीय प्रयास: महिला परिषद ने राहगीरों को बांटा नींबू शरबत और गमछा

प्रयागराज । प्रयागराज में अखिल भारतीय महिला परिषद सुबोधिनी सिटी ब्रांच द्वारा भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से राहगीरों, रिक्शा चालकों, महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों को नींबू शरबत एवं स्वदेशी गमछों का वितरण किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

गमछों से सिर ढककर गर्मी से बचाव किया

कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की और गमछों से सिर ढककर गर्मी से बचाव किया। संस्था की संरक्षिका श्रीमती जमुनोत्री गुप्ता ने कहा कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना और सिर को ढककर चलना बेहद जरूरी है।अध्यक्ष नीतू केसरवानी ने अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया, वहीं सचिव शालिनी गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला। संयोजिका रश्मि गुप्ता और अल्पना सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी

मीडिया प्रभारी डॉ. रश्मि शुक्ला ने मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी।कार्यक्रम में कई सदस्यों ने आर्थिक सहयोग भी दिया और विशेष बात यह रही कि स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया। लोगों से अपील की गई कि इस्तेमाल किए गए गिलास कूड़ेदान में ही डालें, जिससे स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित हुआ। संस्था के इस सेवा कार्य को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button