यूपी-112 की स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतें पुरस्कार

लखनऊ । यूपी 112 की आकस्मिक सेवाओं को परिलक्षित करने के उद्देश्य से एक उपयुक्त स्लोगन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है। कोई भी नागरिक अपनी प्रविष्टि 20 दिसंबर 2023 को शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 7839866834 पर व्हाट्सऐप या up112pic@gmail.com भेज सकते हैं।
112 की मीडिया सेल के अनुसार प्रति व्यक्ति एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी। प्रविष्टि की विषयवस्तु पूरी तरह मौलिक होनी चाहिए। सर्वश्रेठ 5 प्रविष्टियां भेजने वाले नागरिक यूपी-112 द्वारा पुरस्कृत किये जायेंगे। प्रतिभागी अपना नाम, पिता का नाम, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर जैसे विवरण अवश्य अंकित करें।

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में 112- यूपी की स्थापना सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित एकीकृत आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे देने के लिए की गई है । मोबाइल कॉल, ईमेल, सोशल मीडिया आदि को कवर करने वाले विभिन्न चैनलों की शिकायतों का निराकरण करने में यह केंद्र सक्षम है। इसलिए कभी कोई आपात की स्थित हो तो यूपी 112 पर काल करना न भूले।




