smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़

सुशांत गोल्फ सिटी: दुकान मालिक पर शॉपिंग स्क्वायर में फायरिंग, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Meenakshi
जनवरी 31, 2026 2 Mins Read
0 Comments

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में शॉपिंग स्क्वायर–2, अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में 30 जनवरी 2026 की रात लगभग 10.15 बजे एक व्यक्ति पर फायरिंग की घटना हुई।घायल की पहचान अवधेश कुमार पाठक (60 वर्ष), पुत्र शिवप्रसाद के रूप में हुई। वे शॉपिंग स्क्वायर–1, दुकान संख्या 222 में “रसोई बाई मां” नाम से दुकान चलाते हैं। घटना के समय अवधेश अपनी दुकान से सामान अपनी कार में रख रहे थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन पर फायर किया। गोली उनके दाहिने आंख के ऊपर लगी।

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आठ विशेष पुलिस टीमें गठित

घायल को तुरंत मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।पुलिस ने पत्नी के प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आठ विशेष पुलिस टीमें गठित की हैं और पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी जारी है।

ऑटो चालक युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ से लगाई फांसी, मौत

थाना इंटौजा क्षेत्र के ग्राम ढिलवाँसी में आज सुबह लगभग 07.30 बजे एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस को सूचना डायल–112 के माध्यम से मिली। मौके पर उपनिरीक्षक श्री रमेश सिंह यादव मय पुलिस बल पहुंचा। मौके पर यह देखा गया कि युवक ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।परिजनों ने मृतक की पहचान बबलू रावत (उम्र 25 वर्ष), पुत्र रामशरन रावत के रूप में की। बबलू पेशे से ऑटो चालक था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य आवश्यक जांच और कार्यवाही जारी है।

Tags:

# Police Investigation#Avdhesh Kumar Pathak#CCTV footage#Hindi News#injured#Law and order#lucknow news#Medanta Hospital#Shooting Incident#Shopping Square#Sushant Golf City#two unidentified attackers#Uttar Pradesh News

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 20 से अधिक घायल
  • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से भीषण तबाही, हजारों मौत की आशंका
  • वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, इमारतें ढहीं, राहत-बचाव अभियान तेज
  • कोचिंग अग्निकांड : “मेरा बेटा अपाहिज भी हो जाता तो उसे सीने से लगाकर रखती…”
  • बहराइच में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम घायल, दो साथी फरार

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!