एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   राजधानी के थाना बंथरा क्षेत्र अंतर्गत अमावां जंगल में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब 12 बजे थाना बंथरा पुलिस को अमावां जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर एवं थाना प्रभारी बंथरा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए, हालांकि पीठ पर रगड़ के निशान दिखाई दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जहां साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।मृतक की पहचान राजेंद्र रावत (30 वर्ष) पुत्र सुमित रावत, निवासी ग्राम सहिजनपुर, थाना बंथरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र बीती रात खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। इस संबंध में थाना बंथरा में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *