बरेली । उत्तर प्रदेश के रामपुर में गुरुवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों की आंखें फाड़ दीं। शाहबाद कस्बे का मोहल्ला बेदान अचानक अफरा-तफरी और शोर-शराबे से गूंज उठा, जब आसमान से नोट बरसने लगे। पहले लोगों को लगा किसी ने मजाक किया है, लेकिन कुछ ही सेकंड में सच्चाई सामने आई—बंदरों के झुंड ने एक लाख रुपये की गड्डियां उड़ाकर पूरे इलाके को ‘करेंसी जोन’ बना दिया।

हामिद के रुपये किसी वजह से भीग गए थे

बताया जा रहा है कि मोहल्ला बेदान निवासी हामिद के रुपये किसी वजह से भीग गए थे। नोटों को सुखाने के लिए जैसे ही उन्हें एक जगह रखा गया, वैसे ही मौके की तलाश में घूम रहे बंदरों का झुंड टूट पड़ा। बंदर नोटों को दबोचकर छतों पर चढ़ गए और फिर ऊपर से उछाल-उछाल कर फेंकने लगे। देखते ही देखते सड़क पर नोट उड़ते नजर आए और मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

नोटों की बारिश देख मोहल्ले के बच्चे और कुछ लोग बेकाबू हो गए

नोटों की बारिश देख मोहल्ले के बच्चे और कुछ लोग बेकाबू हो गए। कोई दौड़कर नोट बटोर रहा था तो कोई हाथापाई पर उतर आया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूरा इलाका कुछ देर के लिए मेले और लूट के मैदान में बदल गया। हामिद के शोर मचाने और लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह हालात संभाले गए, लेकिन तब तक कई बच्चे नोट लेकर फरार हो चुके थे।जब नोटों की गिनती की गई तो करीब 21,500 रुपये गायब मिले। इस अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना की चर्चा पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। लोग बंदरों की इस हरकत को लेकर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं हामिद की मेहनत की कमाई उड़ जाने का अफसोस भी जता रहे हैं।

शाहबाद में बंदरों का आतंक अब खतरनाक रूप ले चुका

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहबाद में बंदरों का आतंक अब खतरनाक रूप ले चुका है। इससे पहले कोतवाली के सामने डायल 112 पुलिसकर्मियों का वॉलेट छीनकर बंदर पेड़ पर चढ़ गए थे और वहां भी नोट बरसे थे। तहसील परिसर में बैनामा कराने आए लोगों के ढाई लाख रुपये का थैला लेकर भागने की घटना भी हो चुकी है।लगातार हो रही इन घटनाओं से कस्बेवासियों में दहशत है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब प्रशासन इस “बंदर ब्रिगेड” पर लगाम लगाएगा, क्योंकि शाहबाद में अब सिर्फ लोग ही नहीं, उनकी जेबें भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं।

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *