एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों की ऐतिहासिक संयुक्त बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश स्तर पर सक्रिय सभी संगठनों के अध्यक्ष एक मंच पर मौजूद रहे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं, अधिकारों और लंबित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।

एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब प्रदेश की सभी आंगनबाड़ीकार्यकर्ता और सहायिकाएं संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगी। संगठनों ने स्पष्ट किया कि यह एकता किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे आंगनबाड़ी समुदाय की आवाज है।संयुक्त मोर्चा ने सरकार को संदेश दिया कि आंगनबाड़ी कर्मियों की न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय तक चरणबद्ध, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठकें और आंदोलनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

प्रदेश अध्यक्षों ने यह भी तय किया कि आने वाले दिनों में प्रदेश और जनपद स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम, बैठकें और आंदोलनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।बैठक में शामिल नेताओं ने माना कि इस ऐतिहासिक एकता से संघर्ष को नई मजबूती मिलेगी और अब सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों की उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *