smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

Meenakshi
जनवरी 4, 2026 2 Mins Read
0 Comments

मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव और उनकी पुत्री की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीन यादव ने फेसबुक पेज ‘इंडियन स्टोरी’ के खिलाफ शिकायत दी है।

सांसद और उनकी पुत्री को फोटो को किया गया संपादित

प्रवीन यादव ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को इस आईडी के माध्यम से सांसद और उनकी पुत्री की फोटो को संपादित कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया। यह फोटो उनके खिलाफ मानसिक और सामाजिक अपमान फैलाने के उद्देश्य से वायरल की गई थी।साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि वायरल फोटो के मामले में आरोपी के खिलाफ महिला की निजता का उल्लंघन, निजी पलों में दखल और अश्लील सामग्री फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

अब आईडी बनाने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई पुलिस

टीम अब आईडी बनाने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है और उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जा चुके हैं।साइबर क्राइम टीम ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में कानूनी कार्रवाई तेजी से की जाती है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

यह भी पढ़े : यूपी में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, छात्रों-शिक्षकों को मिला अवकाश का तोहफा, अब 15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

यह भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला, जमानत मामलों में डिजिटल होगी पुलिस प्रक्रिया

Tags:

#cyber crime#Dimple Yadav#edited photo viral#FIR Filed#Hindi News#Indian Story page#investigation ongoing#lucknow news#Manpuri MP#offensive content#Privacy Violation#social media

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!