अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्रिकेटर रिंकू सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट विवाद का केंद्र बन गई है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने 18 जनवरी को सासनी गेट थाने पहुंचकर पोस्ट के खिलाफ तहरीर दी और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हम इस तरह की पोस्ट के खिलाफ गंभीर : सुमित

करणी सेना ने आरोप लगाया कि वायरल पोस्ट में एआई तकनीक के माध्यम से कुछ हिंदू देवताओं को कार में काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए दिखाया गया है, जबकि रिंकू सिंह को छक्के लगाते हुए प्रस्तुत किया गया। संगठन ने कहा कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है और इससे समाज में असहमति और आक्रोश पैदा हो सकता है।करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने कहा, “हम इस तरह की पोस्ट के खिलाफ गंभीर हैं।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही शुरू कर दी जांच

हमारी मांग है कि पुलिस तुरंत जांच करे और जिम्मेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।”सासनी गेट थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा बढ़ा दी है। कई लोग पोस्ट को मजाकिया बताते हुए हल्के में ले रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार दिया है।

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *