एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । वाराणसी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों पर अब कानून का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। शुभम जायसवाल और विकास पाठक के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) की सिफारिश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कराई है।

शुभम और विकास पाठक भारत छोड़कर दुबई फरार हो गए थे

रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब दोनों आरोपियों की किसी भी देश में आवाजाही लगभग असंभव हो गई है। साथ ही इंटरपोल की सहायता से दुबई में रह रहे इन आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।जांच एजेंसियों के अनुसार, तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश होते ही शुभम जायसवाल और विकास पाठक भारत छोड़कर दुबई फरार हो गए थे। वाराणसी के विभिन्न थानों में दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं और अदालत से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियां इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी थीं।

आने वाले समय में हो सकते है बड़े खुलासे

मामले ने उस समय और तूल पकड़ा जब शुभम जायसवाल का दुबई से एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह खुद को निर्दोष बताता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने स्वयं रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले में सक्रिय है और आर्थिक अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच करते हुए शुभम को भारत लाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से दुबई प्रशासन से औपचारिक सहयोग मांगा गया है।जांच एजेंसियों का दावा है कि आने वाले समय में इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल मीटिंग, अपराध पर सख्ती और पुलिस सुधारों का रोडमैप तय

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *