smupnews

बरेली और आज़मगढ़ में दो सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति और डीजीपी राजीव कृष्णा के निर्देशों पर चलते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश ने आज बरेली और आज़मगढ़ में दो अलग-अलग ट्रैप कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई – बरेली

बरेली इकाई को दिलीप अग्रवाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि रजिस्ट्री करवाने और प्रतिकार दिलाने के एवज में सींच पर्यवेक्षक ऋषि कुमार सिंह अवैध धनराशि की मांग कर रहे हैं। निरीक्षक इश्तियाक वारसी की टीम ने तहसील रोड, थाना मीरगंज के पास एसबीआई एटीएम के सामने से आरोपी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

दूसरी कार्रवाई – आज़मगढ़

आजमगढ़ में अबुशाद नामक व्यक्ति से नीलामी द्वारा आवंटित पोखरे का पट्टा स्वीकृत कराने के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। निरीक्षक कमलेश पासवान की टीम ने मार्टिनगंज तहसील परिसर के रिकॉर्ड रूम से राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश यादव को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *