होमउप्र न्यूज़उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम पर 5 घंटे चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम पर 5 घंटे चर्चा

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस बार वंदे मातरम पर पांच घंटे चर्चा होगी। विधानसभा सत्र 19 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। इसका ऐलान गुरुवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के सदस्य शामिल हुए।

सत्र का पहला दिन शोक सभा के बाद स्थगित रहेगा

बैठक से बाहर आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि सत्र का पहला दिन शोक सभा के बाद स्थगित रहेगा। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार, 22 दिसंबर को सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी और इसी दिन वंदे मातरम पर पांच घंटे चर्चा आयोजित की जाएगी।

विपक्ष ने सत्र के दिनों में वृद्धि की मांग की

विपक्ष ने सत्र के दिनों में वृद्धि की मांग की और शनिवार-रविवार के अवकाश को हटाकर कार्यवाही जारी रखने का प्रस्ताव रखा। बैठक में सरकार ने चर्चा के समय को लेकर चार घंटे का प्रस्ताव रखा था, लेकिन विपक्ष की दखल के बाद पांच घंटे चर्चा पर सहमति बनी।सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम 24 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें विधायकों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बहस और चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments