उप्र न्यूज़देश प्रदेश

महिला से बैग लूटने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी लखनऊ में महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लूट में शामिल अभियुक्त अनीश पुत्र मो० रईश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी आमिन अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ थाना आलमबाग क्षेत्र के ग्राहम बेल मोड़ पुलिया के पास हुई।

लूट से लेकर मुठभेड़ तक की कहानी

6 जून को मवैया मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा में जा रही एक महिला से बैग लूट की गई थी। इस मामले में संदिग्ध अनीश की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 18 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त लंगड़ा फाटक की ओर से होते हुए मवैया के रास्ते सआदतगंज जाने की योजना में है।

घायल बदमाश को लोकबन्धु अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस टीम ने ग्राहम बेल मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया। लेकिन अभियुक्त बाइक (UP32 HM 4944, काले रंग की TVS अपाचे) से भागने लगा, कुछ दूरी पर गिर पड़ा और फिर तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस ने प्रशिक्षण में सीखी गई रणनीति और आत्मरक्षा की कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त अनीश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।घायल अवस्था में अभियुक्त को तत्काल लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अनीश लखनऊ के विभिन्न थानों में लगभग 2 दर्जन आपराधिक मुकदमों में वांछित है। डीसीपी अपराध के अनुसार अभियुक्त अनीश एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमलों के कई मामलों में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी से लखनऊ में सक्रिय लूट गैंग पर बड़ा असर पड़ेगा। घायल अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस (.315 बोर), 660 नकद तथा लूटा गया मोबाइल फोन (थाना बाजारखाला से संबंधित) काली रंग की TVS अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है।

यह भी पढ़े : डीजी कारागार ने किया लखनऊ की जेलों का गहन निरीक्षण, सुधारात्मक प्रयासों की सराहना

बिहेवियरल ट्रेनिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स पुलिसिंग की आत्मा होनी चाहिए : डीजीपी

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी के फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button