उप्र न्यूज़

ग्वालियर हाईवे पर कोहरे ने मचाई तबाही, 2 की मौत, 6 घायल

लखनऊ /आगरा। ग्वालियर हाईवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे ने सड़क पर कहर बरपा दिया। थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास लगभग आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना तड़के करीब छह बजे हुई

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब छह बजे हुई। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी। वाहन चालक कुछ दिखाई न देने की वजह से अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। पीछे से आने वाले वाहन भी पहले वाहन से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठे।स्थानीय ग्रामीण सत्येंद्र सिंह चाहर ने बताया, “कोहरा इतना घना था कि सामने का वाहन दिखाई ही नहीं दे रहा था। इसी कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसा अत्यंत दर्दनाक था।”

हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को फंसे वाहन से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा। हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को घने कोहरे में अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो की मौत

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार कस्बे में रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान संतोष यादव (38) और संदीप यादव (32) शामिल हैं।सूत्रों के अनुसार दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे कि ट्रेलर ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे और खलासी को पीछा कर हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत

यह भी पढ़े : गोंडा में राष्ट्र कथा के दौरान भावुक हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button