होमउप्र न्यूज़दीवार फांदकर चिड़ियाघर में दाखिल हुए बदमाश, हिरणों को पकड़ने की कोशिश

दीवार फांदकर चिड़ियाघर में दाखिल हुए बदमाश, हिरणों को पकड़ने की कोशिश

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बेखौफ चोरों ने गुरुवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दीवार फांदकर भीतर घुसने की कोशिश की। आरोप है कि चार अज्ञात युवक हिरणों के बच्चों को पकड़ने और चोरी करने की फिराक में थे।

राजेश मिश्रा ने शोर मचाकर कर्मचारियों को किया सतर्क

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पुराने पुलिस मुख्यालय के पास स्थित दीवार के किनारे लगे गूलर के पेड़ की डाल पर रस्सी बांधकर चिड़ियाघर की फेंसिंग तोड़ दी और अंदर प्रवेश कर गए। उन्होंने हिरणों के बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान पुराने पुलिस मुख्यालय की छत से राजेश मिश्रा नामक व्यक्ति की उन पर नजर पड़ गई। राजेश मिश्रा ने शोर मचाते हुए कर्मचारियों को सतर्क किया।

आरोपी गूलर के पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भाग निकले

शोर सुनते ही प्राणी उद्यान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों आरोपी गूलर के पेड़ के सहारे दीवार फांदकर भाग निकले। घटना की सूचना हजरतगंज पुलिस को दी गई।इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि डियर सफारी कीपर मोहन राम की तहरीर पर अज्ञात चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस चिड़ियाघर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़े : हत्या के पुराने केस की गुत्थी में उलझी पूजा की मौत, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

यह भी पढ़े : लखनऊ में कक्षा 7 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बड़ी कार्ययोजना

यह भी पढ़े : डीएसपी दीप्ति शर्मा: भाई के समर्पण और मेहनत से बनी भारत की क्रिकेट स्टार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments