होमउप्र न्यूज़पूर्व डीजीपी के मकान में चोरी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, पत्नी और...

पूर्व डीजीपी के मकान में चोरी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, पत्नी और साथी फरार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।अलीगंज पुलिस ने कर्नाटक के पूर्व डीजीपी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए शातिर गैंगस्टर अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बंधा रोड के पास से पकड़ा और उसके पास से चोरी किए गए जेवर, छह हजार रुपये नकद, सब्बल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

सीतापुर के बिसवां निवासी इरफान अभी फरार

इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अकरम डालीगंज के कुतुबपुर का निवासी है और मूल रूप से बहराइच के नाजीरपुरवा का रहने वाला है। अकरम की पत्नी नूर फातिमा और उसका साथी सीतापुर के बिसवां निवासी इरफान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।पूर्व डीजीपी की बहू डॉ. ऋषिका राज ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना उस समय की है जब परिवार विदेश यात्रा पर ओमान गया हुआ था। लौटने पर घर में चोरी का पता चला।

पुलिस ने बिना कागजों वाली कार की सीज

पूछताछ में अकरम ने बताया कि उसकी पत्नी नूर दिन में बंद मकानों की रेकी करती थी और ऐसे घर चुनती थी जिनमें कई दिन से दूध के पैकेट और अखबार पड़े रहते थे। इसके बाद रात में अकरम और इरफान मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस ने बिना कागजों वाली कार को सीज कर दिया है। अकरम के खिलाफ गोहत्या, गैंगस्टर और चोरी समेत करीब 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : बुलेट सवार दाे छात्र बस से टकराए, एक की माैत, दूसरा घायल

यह भी पढ़े : नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, डॉक्टर बनने का था सपना

यह भी पढ़े : अब हर पेट्रोल पंप और वाहन शोरूम पर होगी कड़ी निगरानी, लखनऊ पुलिस ने बनाई कार्ययोजना

यह भी पढ़े : इंस्टाग्राम की दोस्ती छात्रा पर पड़ी भारी, दो दिन तक होटल में दरिंदों ने किया गैंगरेप

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments