smupnews

30 नवंबर को 5 IPS और 4 PPS अधिकारी सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग में होंगे बड़े बदलाव

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । वर्ष 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी और तिलोत्तमा वर्मा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ जोन के एडीजी सुजीत पांडेय और जीआरपी के एडीजी प्रकाश डी. को क्रमशः डीजी के पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, डीजी बीएसएफ रह चुके दलजीत सिंह चौधरी को केंद्र सरकार सेवानिवृत्ति के बाद कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

ये आईपीएस अधिकारी हो रहे सेवानिवृत्त

बता दें कि 30 नवंबर को कुल पांच आईपीएस अधिकारी सेवा से मुक्त होंगे। इनमें दलजीत सिंह चौधरी और तिलोत्तमा वर्मा के अलावा पीएसी में डीआईजी अरुण कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर में एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, और तकनीकी सेवा शाखा में तैनात एसपी शिवाजी शामिल हैं।इसके साथ ही चार पीपीएस अधिकारी भी नवंबर अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें इटावा में डीएसपी अतुल प्रधान, आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीएसपी अमरदीप लाल, एंटी करप्शन में तैनात राम सेन सिंह, और पुलिस मुख्यालय में तैनात छोटे सिंह शामिल हैं।

अाईपीएस सुजीत पांडेय को मिलेगा DG पद

इस बदलाव के बाद प्रदेश में पुलिस प्रशासन में नए नेतृत्व की नियुक्ति होगी और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार का हस्तांतरण होगा। अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ प्रशासनिक क्रम में बदलाव और विभागीय कार्यों में नए दृष्टिकोण की उम्मीद जताई जा रही है। बता जा रहा है कि लखनऊ जोन के एडीजी सुजीत पांडेय को डीजी पद पर प्रोन्नत किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : SIR ड्यूटी पर लगे शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, परिजन लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

यह भी पढ़े : लखनऊ में प्रेम की जिद बना मौत का कारण: बीएससी छात्रा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़े : बलिया में लव मैरिज करने पर भाई व चाचा ने की युवती की हत्या

यह भी पढ़े : पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता धर्मेंद्र, सनी देओल ने दी मुखाग्नि

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *