होमउप्र न्यूज़एएनटीएफ ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 54 लाख रुपए...

एएनटीएफ ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 54 लाख रुपए मूल्य का गांजा बरामद

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने मंगलवार को गोरखपुर के मिश्रौली संसारपार स्थित अमित चौरसिया के मकान से असम से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नगद राशि बरामद की गई।पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमन तिवारी उर्फ सोनू तिवारी, पुत्र विभीषण तिवारी, उम्र 27 वर्ष, ग्राम सहबाजपुर, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर, सुमंत तिवारी, पुत्र स्व. रामअवध तिवारी, उम्र 54 वर्ष, ग्राम सहबाजपुर, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर, मिथिलेश तिवारी, पुत्र स्व. रामकिशोर तिवारी, उम्र 50 वर्ष, ग्राम सेमरी गठिया, थाना सेमरी, जिला बक्सर (बिहार) है- इनके कब्जे से 03 कुन्तल 08 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा (मूल्य लगभग 1 करोड़ 54 लाख रुपए), 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 कीपैड फोन, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 47,860 रुपए नगद, 01 दोपहिया वाहन बरामद किया है।

असम से खरीदकर लाते हैं गांजा

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग असम के एक व्यक्ति से संदीप नाम के व्यक्ति से सस्ते दाम मे गाजा खरीद कर लाते है और मऊ, देवरिया, आजमगढ़ आदि जनपदो मे घूम- घूम कर सस्ते दामों बेच देते है और जो फायदा होता है उसे आपास मे बाट लेते है । आज ये लोग गांजा बेचने के लिये बोरी मे भर ही रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया गया ।

यह भी पढ़े : हत्या के पुराने केस की गुत्थी में उलझी पूजा की मौत, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

यह भी पढ़े : लखनऊ में कक्षा 7 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बड़ी कार्ययोजना

यह भी पढ़े : डीएसपी दीप्ति शर्मा: भाई के समर्पण और मेहनत से बनी भारत की क्रिकेट स्टार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments