smupnews

आशियाना में मकान में लगी आग तो अनूप खेड़ा में बस-ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर फायर विभाग को त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी। पहली घटना आशियाना इलाके में आग लगने की, जबकि दूसरी सड़क हादसे की रही। अनूपखेड़ा में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान कई यात्री बस में फंस गए । सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला ।

आशियाना सेक्टर-एम में मकान में लगी आग

आज सुबह 10:05 बजे फायर स्टेशन आलमबाग को सूचना मिली कि सेक्टर-एम थाना आशियाना के एक घर में आग लग गई है।मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश अनुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह की टीम एक फायर टैंकर के साथ मौके पर पहुँची।टीम ने पाया कि मकान के भूतल पर आग तेज़ी से फैल रही थी। हौज पाइप लगाकर एक टैंकर से पंपिंग कर आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। आग की चपेट में आकर मकान में रखा बेड, गद्दे और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।जानकारी में सामने आया कि मकान डॉक्टर शैलेंद्र सिंह (पुत्र आनंद सिंह) का है, जो फिलहाल मेरठ गए हुए हैं। मौके पर मौजूद उनके रिश्तेदार अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना के समय मकान पूरी तरह खाली था।

अनूप खेड़ा आउटर रिंग रोड पर बस-ट्रक की टक्कर

दूसरी घटना सुबह 06:45 बजे फायर स्टेशन सरोजनी नगर को मिली, जिसमें बताया गया कि अनूप खेड़ा इलाके में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है और कई लोग फंसे हैं।सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह की अगुआई में यूनिट वाहन संख्या 8717 के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर ट्रक UP 76 T 7232 और एक बस में आमने-सामने टक्कर पाई गई। बस में करीब 30–40 यात्री सवार थे। टक्कर में 7–8 लोग घायल हुए, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़े : लखनऊ में प्रेम की जिद बना मौत का कारण: बीएससी छात्रा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या

यह भी पढ़े : यूपी में 41 हजार होमगार्ड भर्ती का धमाका, लाखों युवाओं के लिए बड़ा मौका, आवेदन शुरू

यह भी पढ़े : बलिया में लव मैरिज करने पर भाई व चाचा ने की युवती की हत्या

यह भी पढ़े : पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता धर्मेंद्र, सनी देओल ने दी मुखाग्नि

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *