smupnews

आईआरएस अधिकारी बनकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा ठग, जानिये फिर क्या हुआ

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित होटल मैरियट में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला उजागर हुआ है। दिल्ली के शकरपुर निवासी एक युवक ने खुद को आईआरएस अधिकारी बताकर सुरक्षा व्यवस्था को भेद दिया और सीधे मुख्यमंत्री के कमरे तक पहुंच गया।

झांसा देकर सीएम से मिलने की कोशिश की

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रशांत मोहन है, जो होटल के कमरा नंबर 731 में ठहरा हुआ था। 31 अक्तूबर को होटल में त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा भी ठहरे थे। इसी दौरान आरोपी ने खुद को वित्त मंत्रालय का एडिशनल कमिश्नर (आईआरएस) बताते हुए सुरक्षा कर्मियों को झांसा दिया और सीएम से मिलने की कोशिश की।

वित्त मंत्रालय का फर्जी पहचान पत्र मिला

हालांकि उसकी हरकतों पर सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। जांच के दौरान उसके पास से वित्त मंत्रालय का फर्जी पहचान पत्र, एक फर्जी आईएएस अधिकारी का विजिटिंग कार्ड, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक आईफोन, 1600 रुपये नकद और एक ट्रॉली बैग बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी पहचान बनाकर वीवीआईपी लोगों से मेलजोल बढ़ाने और रौब जमाने की कोशिश करता था।

आरोपी तीन दिन पहले होटल में ठहरा था

विभूतिखंड थाने में तैनात दरोगा ज्ञान प्रकाश सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी तीन दिन पहले होटल में ठहरा था और ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने का काम करता है। फिलहाल पुलिस दिल्ली पुलिस से उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। शुरुआती जांच में उसके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है।

यह भी पढ़े : पति के साथ मिलकर उड़ाया कंपनी का करोड़ा का सोना, अब दोनों फरार

यह भी पढ़े : आईपीएस अखिलेश कुमार सिंह की बहादुरी और सेवा को मिला देशव्यापी सम्मान, जानिये इनका पूरा संघर्ष

यह भी पढ़े : CM कार्यालय के नाम पर फर्जी आदेश जारी, प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर बनाकर कराई FIR की कोशिश

यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *