होमउप्र न्यूज़हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने दो...

हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) उत्तर प्रदेश की टीम ने हाथरस जनपद में हुए करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान धर्मवीर सिंह (प्रबन्धक) और सर्वेश पचौरी (कोषाध्यक्ष), मदरसा मोहम्मद साहब इस्लामिया फोकनिया सिकन्दरामऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। दोनों को थाना साहबाद क्षेत्र से पकड़ा गया।

छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में किया था गबन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2011-12 से 2012-13 के बीच अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा-8 तक (प्री-मैट्रिक) के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की लगभग 25 करोड़ की धनराशि का 62 शैक्षणिक संस्थाओं/मदरसों द्वारा गबन किया गया था। जांच के बाद यह मामला थाना मुरसान, जनपद हाथरस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के तहत दर्ज किया गया।

16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

EOW की जांच में पाया गया कि संबंधित कॉलेजों व मदरसों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत कई लोगों ने फर्जी छात्रों के नाम से सूची व मांगपत्र बनाकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति का गबन किया। जांच में कुल 81 अभियुक्त (03 शासकीय कर्मचारी और 78 निजी व्यक्ति) दोषी पाए गए, जिनमें से 63 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है।पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान शिकंजा” के तहत यह कार्रवाई की गई है। EOW ने बताया कि शेष 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े : आतंकी कनेक्शन की पड़ताल में डॉक्टर भाई-बहन की भूमिका पर फोकस

यह भी पढ़े : फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली इनामी प्रियंका सिंह गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सात साल तक लापता रहीं डॉक्टर शाहीन का बड़ा खुलासा, जानिये कैसे बनी आतंकी

यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments