smupnews

गांधी-शास्त्री जयंती पर निष्ठा और कर्तव्य का लिया संकल्प

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में पीएसी मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि एवं संकल्प समारोह आयोजित किया गया।

गांधी ने सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा प्रदान की

इस अवसर पर डा. रामकृष्ण स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी उत्तर प्रदेश लखनऊ ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।अपने उद्बोधन में अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग एवं नैतिकता के बल पर सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा प्रदान की।

पीएसी मुख्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह

लालबहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का उद्घोष राष्ट्र के लिए प्रेरणाप्रद है। उनका जीवन अनुशासन, सादगी एवं निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम में अनीश अहमद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुनीता सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, विजय शंकर मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, शीतांशु कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, कृष्णकांत शुक्ल, स्टाफ ऑफिसर सहित पीएसी मुख्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने तथा पुलिस सेवा में सदैव कर्तव्यपरायण एवं निष्ठावान बने रहने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी मीडिया सेल प्रभारी पीएसी मुख्यालय चेतराम मीणा ने दी।

यह भी पढ़े : लखनऊ पुलिस की महिला आरक्षियों ने जागरूकता दौड़ में दिखाया उत्साह

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश नईम कुरैशी

यह भी पढ़े : बागपत में जेल से रिहा हुए 1199 आरोपितों ने थाने में अपराध न करने की ली शपथ

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी हादसा : रोडवेज बस और वैन में भीषण टक्कर, पांच की मौत, नौ घायल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *