smupnews

पटाखा मण्डी में लगी आग, 70 दुकानें जलकर राख

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को दोपहर बाद पटाखा मंडी में अचानक आग लग गई। पटाखों के धमाकों के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से लगभग 70 दुकानें कराेड़ाें के पटाखाें के साथ कई वाहन भी जल कर राख हो गये हैं।

आग लगने से अफरा तफरी मच गई

सदर कोतवाली के लोधीगंज स्थित पटाखाें की मंडी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर दमकल गाडियां और पुलिस बल पहुंचा और आग पर काबू पाया। पटाखा दुकानदारों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण जिला प्रशासन की लापरवाही बताई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का दावा करने वाले अधिकारी इस घटना के बाद से मौन है।

आग की चपेट में कुछ वाहन भी जले

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर बाद पटाखा मण्डी की एक दुकान में अज्ञात कारण से अचानक आग लग गई। फिर आग ने देखते ही देखते पटाखा मण्डी में लगी 70 दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर दमकल गाड़ी के साथ पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। आग की चपेट में कुछ वाहन भी जले हैं। किसी के हताहत की कोई जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हॉकी इंडिया लीग में चयनित हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी मोहम्मद हारिस

यह भी पढ़े : नकली डीएपी उर्वरक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गैंग सरगना समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, निजी एम्बुलेंस पलटी, चार लोगों की मौत

यह भी पढ़े : बंथरा में पुलिस मुठभेड़, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *