एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के आलमबाग क्षेत्र में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़े युवा इंजीनियर आकाशदीप गुप्ता (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना में पिछले सात साल थे कार्यरत
आकाशदीप ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना में सिस्टम इंजीनियर के रूप में पिछले सात वर्षों से कार्यरत थे। वे दिल्ली में अपनी पत्नी भारती गुप्ता, जो केनरा बैंक में कार्यरत हैं, के साथ रहते थे। हाल ही में दिवाली मनाने के लिए दोनों लखनऊ आए थे।जानकारी के मुताबिक, रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद अपने कमरों में चले गए थे। कुछ देर बाद आकाशदीप की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना में पिछले सात साल थे कार्यरत
इसी साल अप्रैल माह में हुई थी शादी
आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।मृतक के पिता कुलदीप गुप्ता, जो दो महीने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने बताया कि बेटे की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। हमने परिवार के साथ खुशी-खुशी दिवाली मनाई थी, लेकिन रातोंरात सब कुछ बदल गया,”उन्होंने दुख जताया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।
यह भी पढ़े : गेस्ट हाउस में सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
यह भी पढ़े : शहादत का गौरव: यूपी पुलिस के तीन सिपाही बने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल
यह भी पढ़े : मंदिर परिसर में गलती से पेशाब करने पर दलित बुजुर्ग को पीटा, फिर चटवाई पेशाब
