उप्र न्यूज़देश प्रदेश

15 साल बाद साधु बनकर लौटा पति, मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल

मथुरा।थुरा के Baldev Police Station, Mathura क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गायब हुआ पति अचानक साधु के वेश में लौट आया, लेकिन उसकी पहचान छिप नहीं सकी। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसका पीछा किया और मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।

शादी करीब 19 साल पहले मांट क्षेत्र के एक युवक से हुई थी

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब 19 साल पहले मांट क्षेत्र के एक युवक से हुई थी, जो मूल रूप से पंजाब के जालंधर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता था। आरोप है कि नौकरी के दौरान उसका अपनी ही कंपनी में काम करने वाली एक महिला से संबंध बन गया। इसके बाद उसने पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और कथित प्रेमिका के साथ रहने लगा।महिला का कहना है कि 15 साल से उसका कोई पता नहीं था। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसका पति साधु के वेश में राया इलाके में देखा गया है। यह खबर मिलते ही महिला अपने परिचितों और स्थानीय लोगों के साथ उसकी तलाश में निकल पड़ी।

साधु वेश में आए व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया

कुछ ही देर में मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला ने उसे पकड़ लिया। पहचान होते ही वहां मौजूद लोगों में गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने आरोपी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु वेश में आए व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button